Wednesday 21 August 2013

newton 3rd law says so many things about life.....

                 Newton  का तीसरा नियम " every action there is an equal and opposite reaction " न  सिर्फ विज्ञान  में अपना महत्व लिए है  बल्कि वास्तविक जिन्दगी में भी अपने कथन को चरितार्थ करता है। हमारी जिन्दगी में भी प्रत्येक क्रिया , प्रतिक्रिया में परिवर्तित हो जाती है। इस तरह कि , अगर हम किसी से प्यार से दो बोल , बोल दें , तो बदले में हमें चार बोल प्यार के सुनाई देते हैं। अगर वहीँ हम नफरत से चार बोल किसी से बोल दें  तो प्रतिक्रिया भी नफरत भरी ही मिलती है।
            हर  दिन की शुरुवात हमें पहाड़ के किसी ऊँचे स्थान पर लाकर खड़ा कर देती है। उस स्थान पर हमें अपनी गूंज  ही बार -बार सुनाई पड़ती है। जैसा हम बोलते हैं वैसा ही सुनाई देता है और ज्यादा सुनाई देता है।   

           वास्तविक जिन्दगी का भी यही नियम है "जैसा करोगे वैसा भरोगे " "जैसा बोवोगे वैसा पाओगे " आप जो भी करोगे जैसा भी करोगे , बदले में प्रतिउत्तर आपको जरुर मिलेगा।  यही सबसे महत्वपूर्ण और जरुरी प्रोटोकॉल है जिन्दगी का। गर यही  न हो ,तो कर ली जाये चाहे जिन्दगी भर मेहनत पर कोई फल नहीं मिलने वाला। यही नियम है, जिसके कारण  मेहनतकश इंसान को उसका मेहनताना मिलता है।  इसी के कारण चैन की साँसे मिला करती है , सुख से भरी जिन्दगी और खुशियाँ मिला करती है। इसी से नरक और स्वर्ग बना करते हैं। फिर चाहे कितनी कोशिश कर ली जाए इससे दूर भागने की पर भागा  नहीं जा सकता। हो सकता है , पहाड़ी से आवाज़ लौटने में देर लग जाए पर नहीं सुनाई देगी ऐसा सोचना भी व्यर्थ है। वो देर से आएगी पर सुनाई जरूर देगी।  
            इस नियम की एक और खासियत है कि ये लूप बना देता है।  आप कुछ भी करो चाहे कैसा करो , आपके हर एक काम से इस नियम का लूप जुड़ जाता है , और यही लूप आपको क्रिया की प्रतिक्रिया प्रदान करता है।           


        तो दोस्तों , ऐसे में बेहतर  है कि किसी भी काम को करने से पहले थोडा सोच लिया जाए। आप क्या चाहते हैं अपने लिए व आपके कदम किस ओर प्रेरित हैं , इसका ध्यान रखा जाए और वही बोलें जो आप अपने लिए सुनना चाहते हैं।

आशा करता हूँ , आपके मंगलमयी जीवन के लिए ये जरूर सहयोग  देगा।

अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो , तो अपने दोस्तों के सांथ इसे जरूर शेयर करिएगा। ramazboy.blogspot.com
 

No comments: