Live your life.........: Live your life " the way you want": कि सको पता है कि इससे पहले जन्म में हम क्या थे या कौन जानता है कि इसके बाद वाले जन्म में हम क्या होंगे . ये सब कुछ तो अनिश्चित है , ह...
because you are the most eligible person of this world....in this blog i prove that you are the only one,and right candidate...
Sunday, 18 August 2013
Live your life " the way you want"in hindi
किसको पता है कि इससे पहले जन्म में हम क्या थे या कौन जानता है कि इसके बाद वाले जन्म में हम क्या होंगे . ये सब कुछ तो अनिश्चित है , हमें तो ये भी पता नहीं कि इसके बाद हमें जन्म मिलेगा भी या नहीं। इन तमाम अनिश्चितताओं के बीच में केवल एक ही चीज निश्चित है , वो है वर्तमान , ये जन्म जो हमें मिला है। यही है जो हमें हमारे होने का आभास कराता है।
इस जन्म की सच्चाई ये है , कि ये किसी समय सीमा में बंधा हुआ नहीं है इस तरह की अगर आप पैदा हुए हैं तो आपका मरण भी निश्चित है। ये सभी बातें ऐसी हैं जिसे हर कोई जानता है , बच्चा - बच्चा जानता है। पर अजीब बात है की जानने के बावजूद भी हम नहीं जानते। हम नहीं जानते की ये जिन्दगी कितनी प्यारी है। हम नहीं जानते इसका महत्व और इसकी कीमत।
कान मधुर गीत सुनने के लिए कब से बेकरार है पर नहीं सुन पा रहा। आँखे वो हसीन वादियाँ देखना चाहती है , वो झरने देखना चाहती है , वो समंदर ,पहाड़ , हरियाली और खुशियाँ देखना चाहती है पर नहीं देख पा रही। पाँव उन मैदानों में दौड़ने के लिए कब से बेकरार हैं , जहाँ रंग बिरंगे फूल हैं पर नहीं दौड़ पा रहे। ये दिल कब से धड़क रहा है किसी के लिए पर नहीं कह पा रहा। ये शरीर डूबने को तैयार है उस नीले गहरे पारदर्शी , खुशियों के समंदर में पर नहीं डूब पा रहा। ये जिन्दगी जीना चाहती है कबसे पर नहीं जी पा रही। वहीँ दूसरी ओर हम शर्मा रहे हैं , सोच रहे हैं , चिंता में है। हमें लग रहा है हम से बड़ा दुखी इंसान कोई नहीं। हम दिन रात एक ही काम कर-कर के पागलपन की ओर बढ रहे हैं।
दोस्तों ये जानना बेहद जरुरी है क़ि हमारा निर्माण स्रष्टी के बेहतरीन निर्माताओं ने किया है ,उन्ही ने हमें अपने हाथों से तराश कर भेजा है , फिर ये सोच कर समय क्यों बिताना कि हम नाटे हैं , बौने हैं , काले हैं या गोरें हैं। इससे अलग की, हम जैसे भी हैं अदभुत हैं , असीमित हैं तथा हमारे जैसा दुनिया में और कोई नहीं।
ये जिन्दगी तो जीने के लिए दी गयी है दोस्तों , बेहतर सांस के लिए , बेहतर आभास के लिए दी गयी है , वो जवाब जो कबसे आप जानना चाहते थे उन्हें जानने के लिए दी गयी है , तो ऐसे में क्यों हम अपने आप को बाँध कर रखे हुए हैं। खोलिए अपनी आँखों को दोस्तों और देखिये ये नज़ारे कितने प्यारे हैं। आप जैसा जीना चाहते हैं वैसे जी कर देखिये। आप जो करना चाहते हैं उसे कर के देखिये। ये सारे रास्तें आप ही के हैं कोई भी एक चुन कर देखिये। ये पूरा संसार आप ही का है व आप ही के लिए बनाया है जरा घूम कर देखिये।
सिवाय आपके आप पर किसी का अधिकार नहीं। आप जो चाहें, वो कर सकते हैं। बस करना जरूरी है क्योंकि ये जीवन जो हमें मिला है फिर नहीं मिलने वाला। ये सांस जो हमें मिल गयी है फिर नहीं मिलने वाली। इसलिए जो भी करना हैं , जैसे भी करना हैं , सब यहीं और इसी जन्म में करना है। कोई आपको नहीं रोकने वाला।
अब ये आपके ऊपर है, कि या तो आप अपने जीवन को जिन्दगी भर कोसते रहें या जियें ऐसे की मौत से पहले भी आपके चेहरे पर मुस्कान हो और उस पल आप शुक्रिया अदा कर रहें हो उन बेहतरीन निर्माताओं का , जिन्होंने आपको एक मौका दिया जीवन जीने का। Che's....
if you like this article , then share with your friends.

Wednesday, 14 August 2013
successfull direction....
Boost your life & improve yourself: Journey tell something: आप सफलता को नहीं चुनते , बल्कि सफलता आपको चुनती है। आप तो सिर्फ रास्तें ,दूरी और सफ़र चुना करते है ,इसके बाद का काम सफलता खुद क...
Journey tell something
मुझे A से B तक का सफ़र तय करना था। A से B तक की दूरी महज 40 km थी। सफ़र आसान था , मगर मेरे distance और displacement के कुछ formulas ने 40km का सफ़र 400km में बदल दिया। सफ़र वास्तव में आसान था , पर मैं गोल - गोल एक ही जगह में घूमता रहा। वजह रही कि सफ़र कभी पूरा नहीं हो पाया।
बेशक मैं ये सफ़र पूरा नहीं कर पाया , पर इस सफ़र ने मुझे एक बहुत महत्वपूर्ण बात बतायी। वो ये, कि A आपकी शुरुवात है और B आपकी सफलता। आपको A से B तक चलना है और इस दौरान , कई मुश्किल हालातों का सामना भी करना है। अब ये आपके ऊपर है , कि या तो आप सफ़र पूरा करते हैं या फिर बीच से ही वापस लौट आतें हैं। इस सफ़र में शुरुवात आपकी सोच है और सफलता आपकी मंजिल तथा इस सफ़र को तय करने वाले आप हैं।
तो दोस्तों , जिन्दगी में किसी भी सफ़र के दौरान ये जरुर सोचना है। कि
- मेरा Destination क्या है
- क्या मैं सहीं Direction में आगे बढ रहा हूँ।
- कहीं मैं गोल-गोल तो चक्कर नहीं काट रहा।
- और कितना सफ़र बांकी है।
इसके बाद आपकी राह चाहे कोई सी क्यों ना हो , पर इन बातों को जरुर ध्यान रखना है. कि
- बढ तो हर कोई रहा है।
- आप किसलिए बढ रहे हैं।
- आप किस दिशा में बढ रहे हैं।
- किस रफ़्तार से बड़ रहे हैं।
- कितना पा लिया आपने और कितना खो रहे हैं।
जाहिर है ,आपकी मंजिल के अनुसार थोडा वक़्त जरुर लगेगा , पर इस समय में लगातार चलते रहना ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाएगा। बस जरुरी है कि आप कोई एक राह चुने और मंजिल को ध्यान में रख पुरे विश्वास से आगे बडें।
मुझे पूरा विश्वास है की सफ़र जरुर आसान होगा।
आशा करता हूँ की ये Article आपके जरुर काम आएगा .
thank you
lalit parihar
Tuesday, 13 August 2013
How can i improve myself
here i can tell you how can you find your weakness,and after finding the weakness how can you improve yourself.
ऐसे में आपको केवल एक ही काम करना है,अपनी कमियों को identify करना और identify करने के बाद उन्हें दूर करने का प्रयास करना। क्योंकि कमियाँ ही है, जो आपको आगे बड़ने से रोकती है.तथा इन्ही कमियों के कारण ,हम अपनी साधारण सी जिन्दगी में भी तरक्की नहीं कर पाते,तो ऐसे जरुरी है की आप अपनी कमियों को identify करें तथा उन्हें दूर करने का प्रयास करें। यही सबसे महत्वपूर्ण कदम है, improvement के सफ़र का।
अब अगर जानने की कोशिश करें ,अपनी बेसिक कमियों को,तो बहुत सारी कमियाँ दिखाई पड़ती है. जो इस तरह है.
- selfconfidence में कमी
- decisionability की कमी
- leadership की कमी
- आलस्य
- कोई भी काम पूरा ना कर पाना
- जल्दी निराश हो जाना ,थक जाना
- समय को महत्व न देना
- नशा करना
- खुल कर बात ना कर पाना
- आँखों मैं आँख ना मिला पाना
- लालच मैं आना
- बचत ना कर पाना
- दूसरों के सहारे पर रहना
- डरना
- अपने को महान समझना
ये कुछ ऐसी कमियाँ हैं जो बहुत ही common है. और भी ऐसे कई कमियां है जो हमारे अन्दर मौजूद है।
- ऐसे में सबसे पहला प्रयास हमें यह करना है, की हमें अपने दिल से पूछना है की मेरे अन्दर कौन -कौन सी कमियाँ मोजूद है,उसके बाद किसी पन्ने में अपनी सारी कमियों को लिखना है.
- इसके अलावा आपको कुछ ऐसी कमियाँ व बुरी आदतें जाननी है जो आप खुद से नहीं ढूंड पा रहे हो। इसके लिए आप अपने माता-पिता,भाई-बहन ,और अपने दोस्तों की मदद ले सकतें हैं। वो आपको आपकी वास्तविक कमियां जरुर बताएँगे और इस तरह आप अपनी और अधिक कमियां जान पायेंगे।
- अपनी कमियां जानने के बाद ,आपको उन सारी कमियों को analyze करना है. उन कमियों से हुई हानियों को याद करना है.कमियों को जानने के बाद आपको उन्हें दूर करने के प्रयास शुरू करने है. apna हर दिन अपने हर एक weakpoint को दूर करने मे लगाना है. इसके लिए आप कोई एक दिन किसी एक कमी को दूर करने में बिताएं। ऐसा तब तक करें जब तक की weakpoint weak ना पड़ जाये.
- इस दौरान ,बीते हुए समय ने आपको जो बनाया है ,उसे बनाये रखें और धीरे-धीरे उन्हें अपनी आदत में जोड़ लें।
इस तरह जब आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे ,तो धीरे-धीरे अपने आप ही आप improve होते चले जायेंगे.बेशक यह छोटा improvement हो, पर यही आपकी नीव बनेगा और जितना ज्यादा आप अपनी कमियों को दूर करेंगे, ये नीव उतना मजबूत होता जाएगा और यही आपको भीतर से मजबूत तथा बेहतर बनायेगा. इस तरह आप -ve se 0 की और बढेंगे ,और फिर 0 से अपनी जिन्दगी को बेहतरीन दिशा देंगे।
दोस्तों , हमारी बीमारियों की बेस्ट medecine केवल हमारा प्रयत्न है,और यही प्रयत्न हमारी बीमारियों को दूर कर सकता है.
thank you
Lalit parihar
Subscribe to:
Posts (Atom)